फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man was attacked in a moving train

UP: चलती ट्रेन में चले चाकू, युवक को दिए इतने जख्म...अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; इस बात पर हुआ झगड़ा

Mon, 28 Jul 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

चलती ट्रेन में युवक पर हमला कर दिया गया। चाकू से उस पर इतने वार किए गए, कि वो बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
young man was attacked in a moving train
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो रेलयात्रियों में घमासान हो गया। मारपीट के साथ ही एक यात्री ने चाकू निकाल लिया तथा दूसरे की गर्दन और कंधों पर प्रहार कर घायल कर दिया। ट्रेन में चल रहे यात्रियों ने साहस दिखाते हुए हमलावर यात्री को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। घायल यात्री को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रयागराज के थाना माडा अंतर्गत गांव बिंद बड़ी सरकरी निवासी आदर्श कुमार नई दिल्ली राजेंद्र नगर स्पेशल क्लोन नॉन स्टॉप ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर अपने साथी दीपक कुमार और करन कुमार के साथ घर जा रहा था। शनिवार रात 11 बजे करीब ट्रेन हाथरस स्टेशन से निकली तभी कोच में शराब के नशे में खड़ा यात्री सीट पर बैठने को लेकर गाली देने लगा। आदर्श व उसके साथियों ने विरोध किया तो हाथापाई करने लगा। इतना ही नहीं उसने चाकू निकाल लिया तथा आदर्श पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रत्याशित रूप से हुए हमले में आदर्श घबरा गया। इस बीच हमलावर ने उसके गले और दाहिने कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस बीच आदर्श के साथियों व अन्य यात्रियों ने हमलावर को पकड़ लिया। रेलयात्रियों की सूचना पर नॉन स्टॉप ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी व आरपीएफ ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने घायल आदर्श को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के थाना साराघाट मधुबनी अंतर्गत गांव उतारा निवासी अनीश कुमार है।
विज्ञापन

अगर रेलयात्री नहीं बचाते तो जा सकती थी यात्री की जान
ट्रेन में सीट को लेकर हुए हमले में प्रयागराज के युवक की जान भी जा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि नशे में धुत हमलावर चाकू से प्रहार पर प्रहार करने लगा था। अगर उन्होंने व अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ा न होता तो वह चाकू गले से पार कर देता। गले पर प्रहार करने के दौरान ही उसे दबोच लिया था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि चलती ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों में विवाद हुआ था, जिसमें एक यात्री ने चाकू से हमला कर दिया था। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। वहीं आरोपी के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed