फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man removed Shivalinga from the temple, took it home and worshiped it

Firozabad News: युवक ने मंदिर से हटाया शिवलिंग, घर ले जाकर की पूजा

Sat, 21 Sep 2024 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Young man removed Shivalinga from the temple, took it home and worshiped it
शिकोहाबाद। गांव कटौरी में शिव मंदिर में रखे हुए शिवलिंग को एक मंदबुद्धि युवक अपने घर उठाकर ले गया। मंदिर में शिवलिंग न होने पर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने छानबीन कर युवक को पकड़ लिया। उसके घर से शिवलिंग को बरामद कर मंदिर में पुनः विधिविधान के साथ स्थापित करा दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव कटौरी में स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग को एक मंदबुद्धि युवक अपने साथ उठाकर अपने घर ले गया। घर ले जाकर उसने शिवलिंग पर दूध चढ़ाया और पूजा अर्चना की। मंदिर में शिवलिंग न देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने इस घटना का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने भी जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी। कुछ ही देर में युवक के घर से मंदिर में रखा हुए लगभग एक फीट ऊंची शिवलिंग को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस युवक को भी अपने साथ थाने ले आई। युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह शिवलिंग को दूध पिलाने के लिए अपने घर ले गया था। युवक की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने युवक के परिजन की मदद से शिवलिंग को पुनः मंदिर में विधिविधान के साथ स्थापित करा दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। शिवलिंग को पुनः मंदिर में स्थापित करा दिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed