फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man killed his wife by slitting her throat with sickle while she was sleeping In Firozabad

UP News: बांका से पत्नी को काट डाला... फिर लाश के पास ही बैठा रहा, पिता का क्रूर चेहरा देख कांप रहे थे बच्चे

Mon, 29 Jul 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 08:59 PM IST
सार

सुहागनगरी में युवक ने बांका से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के पास बैठा रहा। पिता का क्रूर चेहरा देख बच्चे कांप रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
young man killed his wife by slitting her throat with sickle while she was sleeping In Firozabad
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घर में सो रही पत्नी की पति ने गड़ासा (बांका) से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास ही बैठ गया। पुलिस के आने का इंतजार करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की बता रहा है।

विज्ञापन


घटना नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव नगला शिवलाल की है। गांव निवासी राजेश यादव का रविवार रात पत्नी जय प्यारी (50) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह बाहर चारपाई पर जाकर सो गई। वहीं राजेश व अन्य परिजन घर के अंदर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे राजेश ने गंड़ासे से पत्नी का गला काट दिया। उसकी चीख सुनकर परिजन बाहर दौड़े। जय प्यारी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। राजेश हाथ में खून से सना गंड़ासा लिए खड़ा था।

विज्ञापन

पिता का यह रूप देख राजेश के पुत्र उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बड़े बेटे आवेश ने घटना की जानकारी पुलिस और आसपास के लोगों को दी। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह के मुताबिक आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। उसके छह पुत्र हैं। इनमें चार विवाहित हैं। जबकि दो अविवाहित हैं।
 

परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक राजेश सनकी जैसा व्यवहार करता है। वह पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। -सर्वेश मिश्रा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed