फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man killed his friend for alcohol Police became laborer to catch accused

UP: गिलास में शराब नहीं डाली बराबर...दोस्त की कर दी हत्या, फिर दरोगा को बनना पड़ा बेलदार; जानें पूरा मामला

Sun, 13 Apr 2025 09:16 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 13 Apr 2025 09:16 AM IST
सार

शराब के लिए दोस्त को माैत के घाट उतार दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। ऐसे में पुलिस टीम को बेलदार बनना पड़ा, तब जाकर हत्याकांड का खुलासा हो सका।

विज्ञापन
young man killed his friend for alcohol Police became laborer to catch accused
बेलदार बनी पुलिस व गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में 22 दिन पहले चूड़ी श्रमिक की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या करने का मुख्य कारण बराबरी से शराब न पिलाना था। दोनों दोस्त थे और प्रतिदिन साथ में ही शराब पीते थे। इस हत्याकांड को खोलने के लिए पुलिस टीम को बेलदार (मजदूर) बनकर कई दिनों क्षेत्र में घूमना पड़ा। तब जाकर सफलता मिल सकी।
विज्ञापन


 

एसपी सिटी रविंशंकर प्रसाद ने बताया कि मोहल्ला दखल निवासी बबलू (22) की 19 मार्च की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 20 मार्च को घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला था। पिता झम्मनलाल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई थीं। पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थीं। शनिवार को तथ्य हाथ लगते ही थाना प्रभारी राजेश पांडेय, एसआई सुनील कुमार, विधानचंद्र ने संतोष नगर निवासी संजय उर्फ संजू उर्फ नसीरा को बंबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन

 
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 19 मार्च की रात संजय और बबलू ने साथ शराब पी थी। इसके बाद संजय के रुपये खत्म हो गए थे। इसके बाद बबलू से शराब लाने की कहने पर बबलू ने थप्पड़ मारने के बाद गाली-गलौज कर दी। संजय गुस्से में वहां से कुछ दूर गया। इसके बाद बबलू का पीछ़ा करते ही बालू की टाल पर पहुंच गया और बबलू की हत्या कर दी।

 

पुलिस टीम में शामिल एसआई विधानचंद्र कुशवाह व सुनील सिंह ने मजदूर की तरह गमछा सिर पर बांधा और क्षेत्र में जानकारी जुटाई। मजदूर का हुलिया बनाया। कई स्थानों पर मजदूर बनकर घूमते रहे। मामले में कई स्थानों के कैमरे भी खंगाले थे। साथ ही लोगों से जानकारी भी जुटाई थी।

ये भी पढ़ें-आगरा: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, अब माफी से काम नहीं चलने वाला; हम कुछ भी कर सकते हैं

चार दिन तक जांच करती रही पुलिस टीम
जिस पुलिस टीम को हत्याकांड के पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। वह आरोपी संजय को सबूत तलाशने के लिए साथ लेकर घूमती रही। पुलिस टीम को यह नहीं पता था कि संजय ही बबलू का हत्यारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed