{"_id":"66f3f2969c346fc9c30ca946","slug":"young-man-died-due-to-electric-shock-while-bathing-on-submersible-in-firozabad-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सबमर्सिबल पर नहाते समय करंट लगने से युवक की मौत, घरवालों ने देखा तो मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सबमर्सिबल पर नहाते समय करंट लगने से युवक की मौत, घरवालों ने देखा तो मची चीख पुकार
Wed, 25 Sep 2024 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:17 PM IST
सार
सुहागनगरी में सबमर्सिबल पर नहाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को समर्सिबल पर नहाते समय युवक को करंट लग गया। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
घटना जसराना थाना क्षेत्र के नगला खुन्नी झपारा गांव की है। गांव निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। नहाते समय टीटीएसपी को भरने के लिए लगी समर्सिबल को चालू कर दिया। जैसे ही आरिफ ने नहाना शुरू किया, उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
करंट लगने पर वह दूर जाकर गिरा तो वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में सबमर्सिबल को बंद करने के साथ ही उसे पानी से दूर किया। सूचना मिली तो परिजन भी पहुंच गए और उसे उपचार के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि आरिफ अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। मजदूरी कर शाम को लौटने पर वह टीटीएसपी पर नहा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।