फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young Entrepreneur Scheme: ADM reached the bank and checked the pending files

युवा उद्यमी योजना: एडीएम ने बैंक पहुंचकर जांची लंबित फाइलें

Wed, 17 Dec 2025 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Young Entrepreneur Scheme: ADM reached the bank and checked the pending files
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के क्रियान्वयन में बैंक शाखाओं द्वारा बरती जा रही हीलाहवाली पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को एडीएम (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी ने उपायुक्त उद्योग संध्या यादव के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की क्लब चौराहा शाखा पहुंचकर लंबित आवेदनों की समीक्षा की।शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत इस माह के अंत तक जिले के 2000 युवाओं को सब्सिडी युक्त ऋण देने का लक्ष्य है, लेकिन बैंकों की सुस्ती के कारण अब तक महज 760 आवेदकों को ही ऋण मिल सका है। इस खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने भी नाराजगी जताई थी। एडीएम न्यायिक ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता श्रेणी वाले आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर ऋण राशि हस्तांतरित की जाए। उपायुक्त उद्योग ने स्पष्ट किया कि जिन बैंक शाखाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी इसी तरह औचक समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed