{"_id":"5dbdba688ebc3e01586f2093","slug":"yoga-firozabad-news-agr4133451105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच और मेडिटेशन से डायबिटीज कर सकते हैं नियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच और मेडिटेशन से डायबिटीज कर सकते हैं नियंत्रित
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अलविदा डायबिटीज कार्यक्रम में अ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को अलविदा डायबिटीज के लिए दो दिवसीय मधुमेह कारण और संपूर्ण नियंत्रण स्वास्थ शिविर का आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। शिविर में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. श्रीमंत कुमार साहू ने मधुमेह (डायबिटीज) के कारण और बचाव के टिप्स दिए। डॉ साहू ने संगीत के साथ व्यायाम भी कराया। डॉ साहू ने मधुमेह के बचाव के लिए जीवनशैली में सुधार लाने के लिए विशेष जोर दिया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मधुमेह से भारत में 10 लाख हर वर्ष लोग मरते हैं। 40 हजार करोड़ लोग संसार में इस रोग से पीड़ित हैं। अक्सर 40 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र में ये रोग अक्सर लगता है लेकिन आज कल बच्चो में भी यह बीमारी देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण हमारी जीवनशैली खानपान ओर तनाव है।कहा कि सही दवाई, नियमित चेकअप के साथ तनावमुक्त जीवनशैली, आनंद और अध्यात्मिक मेडिटेशन से इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है। आत्मबल और सकारात्मक सोच और स्व अनुशासन से बीमारी पर नियंत्रण कर सकते हैं। डॉ. श्रीमंत साहू ने शिक्षा व स्वास्थ्य की टिप्स दिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम के उद्घाटन केे समय विधायक मुकेश वर्मा, एमएलसी दिलीप यादव, महापौर नूतन राठौर, पूर्व कुलपति डा. जीके अग्रवाल, सीएमओ डा. एसके दीक्षित, डीआईओएस रितु गोयल, प्रमुख उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल, सेवार्थ संस्थान अध्यक्ष पी. के. जिंदल, एसआरके कालेज के प्राचार्य डॉ प्रभाष्कर राय, रविंद्र लाल तिवारी, राजनारायण मुन्ना, उमाकांत पचौरी, जीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन कालेजों के छात्र हुए शामिल
इस्लामिया इंटर कॉलेज, एस. आर. के पी. जी. कॉलेज, रामानन्द इंटर कॉलेज, डी. ए. बी. इंटर कॉलेज, हेम कान्वेंट स्कूल,कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, मैथ मैजिक कोचिंग के आदि से लगभग 2000 बच्चे शामिल हुए। ब्रह्माकुमारी सेंटर की स्थानीय संचालिका सरिता दीदी ने बताया कि 3 नवंबर को शिविर का तीसरा सत्र सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक चलेगा ।