फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yesterday on the electricity thieves screws

अलसुबह कसा गया विद्युत चोरों पर शिकंजा

Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Yesterday on the electricity thieves screws
बिजली चेकिंग के दौरान मौजूद डीएम।
विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीमें डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार सुबह से ही सक्रिय हो गई। डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कई घराें में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल के साथ थाना पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने नगला बरी, शीतल खां, छोटा मिर्जा और हनुमानगढ़ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। अभियान के दौरान 64 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। एक क्षेत्रीय मीटर रीडर की सेवाएं समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा सुबह पुलिस फोर्स और विद्युत अधिकारियों के साथ नगला बरी पहुंची। डीएम के नेतृत्व में कार्रवाई को लेकर नगला बरी और शीतल खां क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। मकानों की छतों से होकर गुजर रही केबिलों को खींचने के साथ ही काटा गया। अभियान के दौरान करीब 64 को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। अभियान के दौरान अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह के साथ सीडीओ प्रथम और द्वितीय भी मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी के मामले में 64 लोगों खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मीटर रीडर पर विद्युत चोरी कराने का आरोप है। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को देती रही निर्देश
विद्युत विभाग की टीमें विद्युत चोरी रोकने के लिए घरों में छापामार कार्रवाई कर रही थी। वहीं डीएम नेहा शर्मा अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, एसडीएम सचिन गुप्ता, आरपी सिंह, प्रबोध राजपूत को दिशा निर्देश देने के साथ ही लगातार क्षेत्र में भ्रमण भी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबी लाइन में कील लगाकर करते थे चोरी
अभियान के दौरान 15 उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके यहां मीटर लगा होने के साथ ही बिल भी पूरा जमा था। इसके बाद भी वे लोग एबी लाइन में कील लगाकर विद्युत चोरी कर रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा 139 के तहत कार्रवाई कराए जाने की बात की गई है।


विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा। किस क्षेत्र में कार्रवाई होनी है। इसकी जानकारी विभागीय कर्मचारियों के साथ जेई तक को नहीं होगी। विद्युत चोरी करते पकड़े  जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाईपी सिंह
अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed