फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Yash said...Papa, I will not go to school, I am scared.

Firozabad News: यश बोला...पापा स्कूल नहीं जाऊंगा, डर लगता है

Tue, 26 Nov 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yash said...Papa, I will not go to school, I am scared.
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी में कक्षा एक के छात्र यश के शौचालय में बंद होने के दूसरे दिन ग्रामीणों में शिक्षकों के रवैये को लेकर आक्रोश रहा। वहीं, छात्र यश घटना के अगले दिन मंगलवार को विद्यालय नहीं आया। यश पिता से बोला कि पापा स्कूल नहीं जाऊंगा, अब डर लगता है और रोने लगा। बच्चे की यह बात सुनकर पिता भी भावुक हो गए। इधर, लापरवाही पर बीएसए ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को उनका पक्ष जानने के लिए कार्यालय में बुलाया।सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी में शिक्षकों की लापरवाही की वजह से एक छात्र विद्यालय के शौचालय में पांच घंटे तक बंद रहा था। तलाश के कई घंटे के बाद छात्र के पिता को यश विद्यालय के शौचालय में बंद मिला था। ग्रामीणों में शिक्षकों के खिलाफ आक्रोश था। प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार को एबीएसए ने निलंबित करने की संस्तुति की। मंगलवार को स्कूल का माहौल बदला नजर आया। कई ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उन्होंने गुस्सा जाहिर किया। अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को विद्यालय में छात्र संख्या कम रही। शौचालय में बंद होने वाला छात्र यश दूसरे दिन भी सामान्य स्थिति में नहीं आ सका। वह अपने पिता की गोद में रहा।
विज्ञापन

इधर, बीएसए आशीष पांडेय ने सभी शिक्षकों को सुनवाई के लिए बुलाया। इसमें लापरवाही किसकी है, एक-एक शिक्षक से पूछताछ की। मामले की जांच एबीएसए उपेंद्र सिंह को सौंप दी।
विज्ञापन


----
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी में शिक्षकों की लापरवाही नजर आई है। नौ शिक्षकों व शिक्षामित्र का स्टाफ है। हमने सुनवाई में शिक्षकों का पक्ष जाना है, जिससे लापरवाही समझ में आए और दोषी पर कार्रवाई हो सके। प्रधानाध्यापक के अलावा जो शिक्षक कक्षा में था, उसकी लापरवाही भी नजर आ रही है। जांच के बाद लापरवाही पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed