{"_id":"5e1b60638ebc3e87b75cb726","slug":"yamuna-ruver-temple-firozabad-news-agr424477751","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पर बनेंगे पक्के घाट, किनारे बने मंदिरों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना पर बनेंगे पक्के घाट, किनारे बने मंदिरों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना घाट के किनारे के मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा। यमुना किनारे पक्के घाट बनाए जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से अहम इस कार्य के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। घाट पक्के होंगे और प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार होगा। इस कार्य पर पचास लाख से एक करोड़ रुपये तक की धनराशि खर्च की जाएगी।
रविवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने पर्यटन विभाग अधिकारी अभिमन्यु गुप्ता, समाज कल्याण विभाग निर्माण निगम के एई लालसिंह, जेई बाबूराम को साथ लेकर मंदिर का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि यमुना के किनारे बने इस मंदिर में शासन के आदेशानुसार लगभग 50 लाख से एक करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंदिर प्रांगण में बड़ा हॉल, फर्श पर कोटा स्टोन पत्थर, यमुना किनारे पक्के घाट बनवाए जाएंगे। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। पास में रहने वाले लोगों ने कार्य में अपने बुजुर्गों की स्मृति में जमीन का योगदान भी दिया है। इस दौरान समाजसेवी नितेश अग्रवाल भी मौजूद थे।
विधानसभा बार विकसित किए जा रहे प्राचीन क्षेत्रगांव चंद्रवाड़ के समीप टीले वाले हनुमान मंदिर के पास बने प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष विशाल दशहरे मेला का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालु मेला में आने से कतराते हैं।