फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wounded pregnant woman not found stretcher

घायल गर्भवती महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर

Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Wounded pregnant woman not found stretcher
स्ट्रेचर नहीं मिलने पर महिला को हाथों में ले जाते लोग।
थाना क्षेत्र के गांव बड़ा गांव में चाचा ने अपनी गर्भवती भतीजी पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बेहोश महिला को परिवारीजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन यहां महिला को स्ट्रेचर तक नहीं मिला। बमुश्किल लोग उसे इमरजेंसी तक ले गए। यहां से उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कटौरा निवासी बंटू अपनी ससुराल बड़ा गांव में है। उसकी पत्नी अनीता आठ माह की गर्भवती है। अनीता के चाचा ने उसके मकान के सामने बकरियां बांध दी, जिसे अनीता ने खोल दिया। अनीता के बकरियां खोलने पर चाचा पक्ष के लोगों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। गर्भवती महिला ने विरोध किया तो चाचा ने पेट में लात के साथ डंडा मार दिया। डंडा लगते ही अनीता जमीन पर गिरकर बुरी तरह से तड़पने लगी और बेहोश हो गई। अनीता के बेहोश होते ही आरोपी पक्ष भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन कोई नहीं मिला। सरकारी एंबुलेंस से पति बंटू महिला को लेकर सीएचसी पहुुंचा लेकिन यहां स्ट्रेचर नहीं मिली। बाद में, अन्य लोगों की मदद से महिला को चिकित्सक के पास तक ले जाया गया। गंभीर हालत में में डा. कुलदीप तोमर ने महिला को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि अभियोग दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डा. कुलदीप तोमर का कहना है कि स्ट्रेचर सीएचसी के बाहर रखा रहता है लेकिन लोग मरीज को जल्दी में लेकर आते हैं। स्ट्रेचर नहीं लेते हैं। स्ट्रेचर की मदद लेने से किसी को नहीं रोका जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed