{"_id":"4bdbcab6b2b85801e95127fea18a1ecb","slug":"would-not-the-fate-of-774-candidates-locked-in-boxes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"774 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मत पेटिकाओं में बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
774 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मत पेटिकाओं में बंद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
जसराना एवं अरांव ब्लाक के दो लाख तीन हजार 88 मतदाता 774 प्रत्याशियों का भाग्य आज अपने मत का प्रयोग कर करेंगे। दोनों ब्लाकों के 179 मतदान केंद्रों के 301 बूथों पर मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव शांति पूर्ण ढंग से कराने को प्रशासन ने समूचे क्षेत्र को आठ जोन एवं 33 सेक्टर में बांटा है। दोनो ब्लाक में आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
जिले में तीसरे चरण में जसराना एवं अरांव ब्लाक में आज मतदान होेना है। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने तीसरे चरण की सभी तैयारी पूर्ण कर लीं। पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ 17 अक्तूबर को मतदान वाले दिन चाकचौबंद व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। तीसरे चरण में जसराना और अरांव ब्लाक का मैनपुरी जिले से जुड़ाव के कारण यहां बैरियर पर सघन चेकिंग होगी। जसराना क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक जोन में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जसराना में सीडीओ सुजीत कुमार एवं एएसपी देहात संजय यादव, एसडीएम जसराना अमित सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम टूंडला एसपी सिंह को तैनात किया है। प्रत्येक एसडीएम के साथ सीओ एवं पुलिस बल रहेगा। अरांव ब्लाक में एडीएम कर्मेंद्र सिंह के साथ एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव, एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा को तैनात किया है।
ब्लाकवार पद, प्रत्याशी एवं मतदाताओं की संख्या
--------------------------------
ब्लाक पद प्रत्याशी कुल वोटर
जसराना 62 399 95010
अरांव 67 284 108078
जिला पंचायत 06 91 ------
-------------------------------
प्रशासन ने यह की व्यवस्थाएं
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट-आठ
जोनल मजिस्ट्रेट -आठ
सेक्टर मजिस्ट्रेट-33
पोलिंग सेंटर-179
बूथ-301
संवेदनशील-74
अति संवेदनशील-54
अति संवेदनशील प्लस-18
कुल वोटर-203088
-------------------------
‘तीसरी आंख’ करेगी बूथों की निगरानी
प्रशासन ने तीसरे चरण के संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों के साथ अति संवेदनशील प्लस बूथों पर निगरानी के लिए वीडियो कैमरे रहेंगे। प्रत्येक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के पास भी वीडियो कैमरा रहेंगे। डीएम एवं एसपी के साथ चलने वाली टीम में भी वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर होंगे। इस दौरान बूथ की हर गतिविधि प्रशासन कैद करेगा।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की रणनीति बनाते बीती रात
तीसरे चरण में अरांव एवं जसराना ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत 91 एवं क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशी अंतिम दिन चुनाव जीतने की रणनीति बनाते नजर आए। माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी बूथों पर बस्तों को पहुंचाने की रणनीति बनाते रहे। वहीं वोटरों को घरों से भी निकालने के लिए किसी ने बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी से संपर्क साधा तो किसी ने खुद अपनी टीम सक्रिय की। शुक्रवार रात प्रत्याशियों की आंखों ही आंखों में गुजरी।
-------------------------------------------------------------------

पोलिंग पार्टियां रवाना
डीएम ने कहा, बूथों की सुरक्षा का रखें खास ध्यान
कलस्टर मोबाइल कोई गड़बड़ी की आशंका पर दें सूचना
किसी के दबाव या उकसावे में नहीं आएं, ड़्यूटी निभाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग टीमें पुलिस लाइन प्रांगण से रवाना हो गई। डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने कलस्टर मोबाइल के टीम प्रभारियों की बैठक में स्पष्ट कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराना हमारी जिम्मेदारी है। किसी के दबाव या उकसावे में आने की जरूरत नहीं है। यदि किसी बूथ पर खामी नजर आए तो टीम उसी बूथ पर रुके और काम दूसरी टीम को सौंप दें। जसराना एवं अरांव के 301 बूथों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही कर ली थी। हर ब्लाक के हिसाब से स्टेशनरी बैग के लिए अलग कर्मचारी और अधिकारी तैनात थे वहीं मत पेटिकाओं के साथ मतपत्र को देने को अलग टीम काम कर रही थी। सीडीओ सुजीत कुमार, बीएसए बालमुकुंद प्रसाद, एबीएसए तरुण कुमार के साथ वीरेंद्र शाक्य, राजेंद्र सिंह के अलावा अन्य स्टाफ कार्मिकों की व्यवस्था का काउंटर संभाले थे। वहीं स्टेशनरी बैग का वितरण डीडीओ आरके राम ने अपनी टीम के साथ किया। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एआरटीओ के साथ वाहनों की व्यवस्था को संभाल रहे थे। डीएम विजय किरन आनंद, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम अमित सिंह, शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सदर डा. पंकज वर्मा भी व्यवस्थाएं दुुरुस्त कराते नजर आए। डीएम विजय किरन आनंद एवं एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में सभी कलस्टर मोबाइल टीमों के साथ बैठक की।
ड्यूटी कटवाने को लगी भीड़
सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ सुजीत कुमार के समक्ष कई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचे। सीडीओ ने अधिकांश को ड्यूटी पर भेजा लेकिन जिनकी समस्या जायज थी, उन्हें राहत दी। लेकिन महिला कर्मियों की संख्या कम होने के कारण अंत में ब्लाकवार रिजर्व कार्मिकों की सूची बनाकर उन्हें भी प्रत्येक ब्लाक के लिए खड़ी दो बसों में बैठाकर भेज दिया।
---------------------------------------------------------------------------------