फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Workers gathered for victory in civic elections

Firozabad News: निकाय चुनाव में जीत के लिए जुटें कार्यकर्ता

Sun, 02 Apr 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workers gathered for victory in civic elections
निकाय चुनाव में जीत के लिए जुटें कार्यकर्ता
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री का आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। सुभाष चौराहे पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक रामप्रतापसिंह चौहान का जोशीला स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में जुटने को कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ विकास की गंगा बहा रही है। देश व प्रदेश में भय मुक्त वातावरण है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में विजय पताका फहराने को तैयारियों में जुट जाने को कहा। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्प वर्षा की। 51 किलो की माला पहना कर एवं साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक शिवसिंह चक, सुशील पौनिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह परमार, रामतीर्थ सिंह चक, लोकेश जादौन, दीपक चौधरी, अभिषेक प्रताप सिंह, आकश शर्मा, दीपक राजौरिया, अमित प्रताप चौहान, संध्या गौतम, वीरेश तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed