{"_id":"4e2b591bb2163c06c1c162b2cea9fe43","slug":"workers-from-mcknpur-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खनपुर से श्रमिक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खनपुर से श्रमिक का अपहरण
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री से कार्य कर लौट रहे साइकिल सवार श्रमिक का मक्खनपुर कसबा स्थित पाइनियर चौराहा से बोलेरो सवारों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया।
गांव रधौल निवासी प्रवीन कुमार पुत्र जगदीश सिंह कसबा मक्खनपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम कर शाम करीब चार बजे साइकिल से गांव लौट रहा था। वह पाइनियर कारखाने के समीप पहुंचा तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे बोलेरो सवारों ने उसका अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बोलेरो की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सीओ सदर जगदीश सिंह का कहना है कि युवक के फोन पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ पैर बांधकर मटसेना क्षेत्र के एक खेत में डाल रखा है। जबकि मोबाइल की लोकेशन शिकोहाबाद में मिल रही थी। फिलहाल पुलिस कार सवारों की तलाश करने के साथ ही श्रमिक को बरामद करने का प्रयास कर रही है।