फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker dies after getting stuck in factory machine belt

फैक्ट्री की मशीन की बेल्ट में फंसकर मजदूर की मौत

Mon, 14 Nov 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after getting stuck in factory machine belt
टूंडला। सोमवार सुबह ग्लास फैक्टरी में काम कर रहे एक मजदूर की मशीन की बेल्ट में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मजदूर को फैक्टरी में काम कराने के लिए ठेकेदार ले गया था। वह कहां का रहने वाला था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास फैक्टरी में सोमवार को सुबह पांच बजे करीब राजा (35) मशीन पर काम कर रहा था। तभी अचानक वह मशीन की बेल्ट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजदूरों ने मशीन बंद करते हुए उसके शव को बेल्ट से अलग किया तथा फैक्टरी मालिक और पुलिस को घटना से अवगत कराया। मजदूरों ने बताया कि राजा को ठेकेदार मजदूरी के लिए लेकर आया था। वह कहां का निवासी है, इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed