फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker died due to electrocution in factory at Firozabad

Firozabad News: फैक्टरी में करंट लगने के मजदूर की मौत, परिवार में मची चीख पुकार; मालिक पर लापरवाही का आरोप

Tue, 01 Aug 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद में फैक्टरी में करंट लगने के मजदूर की मौत हो गई। खबर मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। मालिक पर लापरवाही का आरोप है। 

विज्ञापन
Worker died due to electrocution in factory at Firozabad
Firozabad News: फैक्टरी में करंट लगने के मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रुकनपुरा स्थित एक फैक्टरी में मोती कटाई का काम कर रहा मजूदर सोमवार को मशीन से करंट लगने पर अचेत हो गया। सूचना पर पहुंचे मजदूर के भाई ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


असुआ खेड़ा निवासी राजीव (25) रुकनपुरा स्थित एक मोती कटाई फैक्टरी में काम करता था। सोमवार दोपहर वह काम कर रहा था। इसी बीच अचानक मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से राजीव अचेत हो गया। वह वहीं पर गिर पड़ा। युवक को करंट लगने की जानकारी होते ही काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फैक्टरी स्वामी मौके से भाग गए। हादसे की जानकारी होते ही मृतक का भाई रवि उसको लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचा। ट्रामा सेंटर में तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने फैक्टरी स्वामी एटा रोड निवासी सोनू गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक के परिजनों ने थाने में पोस्टमॉर्टम कराए जाने को प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed