फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women surrounded the councilor and threw him out of the car

Firozabad News: महिलाओं ने पार्षद का किया घेराव, गाड़ी से उतारा

Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women surrounded the councilor and threw him out of the car
फिरोजाबाद। वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा की महिलाओं ने निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद का घेराव किया। पार्षद के सामने ही जमकर नारेबाजी की। गाड़ी से नीचे भी उतार लिया। आरोप लगाया कि उनकी गली का निर्माण नहीं कराया जा रहा। इसके बाद पार्षद महिलाओं को लेकर निगम पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। शुक्रवार दोपहर ढोलपुरा वार्ड की यशोदा, शकुंतला, शारदा, गुड्डी देवी व सत्यवती, मीरा, गीता देवी समेत कई महिलाएं गली के निर्माण कार्य को लेकर पार्षद मुनेंद्र यादव के आवास पर पहुंची। इसी दौरान पार्षद घर से कुछ दूर रास्ते से गुजरकर निकल रहे थे। तभी महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें गाड़ी से नीचे उतार लिया। महिलाओं का कहना था कि कई बार गली निर्माण की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ने उन्हें काफी समझाया तथा उनका गुस्सा शांत किया। पार्षद सभी महिलाओं को लेकर नगर निगम पहुंचे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी नगर निगम में किसी भी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। पार्षद ने महिलाओं को समझाया कि शनिवार को उनकी समस्या नगर आयुक्त के समक्ष रखी जाएगी। पार्षद का कहना है कि गली के निर्माण कार्य को लेकर बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पास नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed