फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women reached the water department with empty utensils regarding the problem of water

पानी की समस्या को लेकर खाली बर्तन लेकर जलकल विभाग पहुंची महिलाएं

Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women reached the water department with empty utensils regarding the problem of water
क्षेत्र में पानी की समस्या होने पर खाली बर्तन लेकर जलकल विभाग पहुंची रामनगर क्षेत्र के विजयनगर क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर को छारबाग विजय नगर की महिलाएं खाली बर्तनों के साथ जलकल विभाग पहुंची। महिलाओं ने कहा कि पिछले तीन दिन से पाइप लाइन टूटी पड़ी है। जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में क्षेत्रीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। मजबूरन जलकल विभाग आने को बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि छारबाग विजय नगर में नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती है। जो माह में करीब 20 दिन खराब रहता है। नलकूप के संचालन की जिम्मेदारी किसी भी व्यक्ति की नहीं है। क्षेत्रीय लोग ही नलकूप को चलाते है। इससे वह अक्सर खराब हो जाता है। जब नलकूप ठीक है। तो पाइप लाइन फट जाने से जहां पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं लोगों को पानी के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। इसकी शिकायत नगर निगम कंट्रोल रूम में भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद भी पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी। आसपास कहीं पर भी सरकारी या प्राइवेट नल नहीं है। इससे पानी भरकर काम चलाया जा सके। समस्या का निस्तारण न होने के कारण यहां पर आने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग पहुंची सोनी देवी, जशोदा, ललितेश, संतोषी देवी, इंद्रवती, कौशल्या, मनोज आदि का कहना है कि यदि समस्या का निस्तारण जल्द नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed