फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   women gets masti in holi milan programme

होली मिलन समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल

Mon, 16 Mar 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
women gets masti in holi milan programme
 होली के बाद भी रिश्तों में मिठास घोलने के लिए संस्थाओं द्वारा समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। भारत विकास परिषद ज्योति शाखा द्वारा होली महोत्सव का रंगारंग आयोजन सोमवार को किया गया। वहीं, पल्लीवाल दिगंबर जैन महासभा एवं माथुर वैश्य शाखा सभा आदर्श नगर के होली मिलन समारोह मे एक दूसरे को बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलन डॉ. रश्मि जैन ने किया। होली स्पेशल हाऊजी, वन मिनट गेम्स कराए गए। बुराना ना मनो होली प्रतियोगिता में कविता विजयी रहीं। गुब्बारा फोड़ों प्रतियोगिता में दीप्ति ने बाजी मारी। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में रत्ना, मोनिका अव्वल रहीं। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पल, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: गौरांगी, अभिश्री को मिला। अध्यक्षता बबीता गुप्ता और संचालन रिंकू ने किया। इस दौरान माही, रेनू, अनीता, ज्योति, शिखा, शिल्पी, कंचन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, पल्लीवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित समारोह में दीप प्रज्वलन विमलचंद्र जैन और चित्र अनावरण संभव जैन ने किया। मनीष जैन, अनुराग जैन, संजय जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।  वहीं माथुर वैश्य शाखा सभा आदर्श नगर का होली मिलन समारोह का आयोजन मदनलाल हैदराबाद की अध्यक्षता में किया गया। सत्यवीर गुप्ता ने कहा हम सबको मिलकर भाई चारे के साथ होली मिलन जैसे त्योहार मनाने चाहिए। पूर्व सभासद अजय गुप्ता और व्यापारी नेता मनोज गुप्ता ने भी समाज को एकजुट होने की अपील की। वयोवृद्ध समाजसेवी राम भरोसी ने शाखा सभा उत्तराचंल की तारीफ करते हुए कहा कि फीरोजाबाद मंडल में उत्तरांचल शाखा सभा नंबर एक है। इस मौके पर मदनलाल गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, अशोक, आलोक, वीरेंद्र, वेदप्रकाश, मधु गुप्ता, शिवा गुप्ता, कमला गुप्ता, रश्मि गुप्ता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed