फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women freed from police custody accused

पुलिस की हिरासत से महिलाओं ने छुड़ाए आरोपी

Mon, 15 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women freed from police custody accused
रविवार रात की शांति के बाद राजपूताना मोहल्ला में सोमवार सुबह फिर बवाल हो गया। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महिलाएं सामने आ गईं। पुलिस पर चूड़ियां और पत्थर फेंककर उन्होंने हिरासत में लिए युवकों को छुड़ा लिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और जमकर पथराव किया गया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह राजपूताना मोहल्ले में दो समुदायों में हुए पथराव के बाद सोमवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाल दक्षिण श्री प्रकाश यादव पुलिस बल और पीएसी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी को पहुंचे थे। उन्होंने दुकानों पर बैठक कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद महिलाओं ने चूड़ियां और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई और महिलाएं हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़ाकर ले गईं। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग पुलिस के सामने ही भिड़ गए। जमकर पथराव किया गया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर भाग खड़े हुए। बवाल की सूचना पर सीओ सदर जगदीश सिंह कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंच गए। फोर्स देखकर पथराव करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


प्री प्लान नहीं थी कार्रवाई
बलवे के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने पूर्व से प्लानिंग तैयार नहीं की थी। कार्रवाई से पूर्व यदि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ महिला कांस्टेबिल मौजूद होती तो आरोपियों को महिलाएं नहीं छुड़ा पातीं और न ही पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दोषों को पकड़ने पर भड़का आक्रोश
कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस उन लोगों को पकड़ कर ले जा रही थी जो अपनेे प्रतिष्ठानों को खोलकर बैठे थे। इनका रविवार को हुए बलवे में किसी तरह का लेना देना नहीं था। पुलिस यदि सही आरोपियों को गिरफ्तार करती तो वह विरोध नहीं करते।

दो सौ लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। राजपूताना में हुए बलवे के मामले में पुलिस ने चौकी प्रभारी पैमेश्वर गेट नरेंद्र सिंह की तहरीर पर बबलू, सुखअंसारी, हुसैन, छोटे, समशुउद्दीन, नौशाद, अकरम, जुवैद, फैजल, सरीफ, जफर, नदीम, जुनैर, जफर, कमरम, भूरे लंबा, नारिसर, शमीर, यूनिस, आरिफ, परवेज व दूसरे पक्ष से टीटू, जितेंद्र, रोहित, भानु, पवन, नेत्रपाल, संदीप, देवेंद्र, विपिन, पवन, बल्ली, रघुवीर, सौरभ, सुरेश, सतीश, प्रमोद, राजकुमार, राधे, अर्जुन, सतीश, हरी सिंह, पुष्पेंद्र, राजेश, चिंटू, रौकी, टीटू, सीटू, जितेंद्र व किशोर को नामजद करते हुए करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed