फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women can not progress without education

शिक्षा के बिना तरक्की नहीं कर सकती नारी

Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Women can not progress without education
शिक्षा के बिना तरक्की नहीं कर सकती नारी - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला एवं प्रदेश सरकार के साझा कार्यक्रम पर नारी सम्मान पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

अमर उजाला और प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित नारी सम्मान संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नारी की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान जरूरी है। महिलाएं किस तरह से अपने आत्म सम्मान की रक्षा कर सकती हैं, इसकी जानकारी भी गोष्ठी में दी गई।
एमजी कालेज हॉल में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। हाल ही में रियो में हुए ओलंपिक खेलों में देश की बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। एमजी डिग्री कालेज की प्राचार्या डा.निर्मला यादव ने कहा कि महिलाओं को घर से सम्मान मिलना चाहिए। बेटे-बेटियों में यदि कोई भेदभाव करता है तो वह महिलाएं हैं। महिलाओं को खुद अपनी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए विधवा महिलाओं को पेंशन, छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ ही गरीब परिवार की कन्याओं की शादी अनुदान योजनाएं शासन से संचालित की जा रही हैं। नगर आयुक्त रामौतार रमन ने नारी ही वास्तव में सम्मान की पात्र हैं। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, डीपीसी राजीव नयन गुप्ता, जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की यूनिट डायरेक्टर कल्पना राजौरिया, जायंट्स ग्रुप सहेली की फैडरेशन अधिकारी मृदुला जैन, ब्रजराज सिंह गर्ल्स कालेज की डायरेक्टर अनुपमा शर्मा, लोक नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सतेंद्र जैन सौली भी मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाएं तो आज हर क्षेत्र में आगे हैं। प्रदेश स्तर पर सम्मान होने से इनको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सरिता मित्तल, उपाध्यक्ष जायंट्स ग्रुप सहेली
महिलाएं शिक्षित होकर अपने पैरों पर खड़ी हो रहीं है,उनमें आगे बढ़ने का काफी जज्बा है पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम से निश्चित ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- ममता अग्रवाल न्यू जीनियर ग्रुप ऑफ फीरोजाबाद।
बेटा-बेटियों में प्रत्येक समाज को कोई फर्क नहीं करना चाहिए। बेटियों को यदि परिवार से सम्मान मिलेगा तो वह निश्चित नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
- दानिश्ता छात्रा एमजी डिग्री कालेज
महिलाओं के उत्थान के लिए अच्छा प्रयास किया। निश्चित ही समाज की सोच में काफी बदलाव आएगा।
- इसरा छात्रा एमजी डिग्री कालेज
नारी शक्ति सम्मान मिलने से आने वाली पीढ़ी को काफी कुछ सीखने को मिला है। इस कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए काफी कम है।
आरती छात्रा
महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। हालांकि समाज एवं परिवार में बेटियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
नीलम छात्रा एमजी डिग्री कालेज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed