{"_id":"6a9712bd8547de84e20a9d1b","slug":"woman-visiting-her-maternal-home-for-raksha-bandhan-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183629-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की वाहन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की वाहन की चपेट में आकर मौत
Tue, 01 Sep 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में चनौरा पुल के पास मायके से घर लौटती महिला को अज्ञात वाहन सवार ने रौंद दिया। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय महिला ने दमतोड़ दिया।
बछगांव थाना नारखी निवासी राकेश की पत्नी पिंकी (32) रक्षाबंधन पर अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए गांव खोरई थाना नगला खंगर मायका गई थी। वहां से सोमवार दोपहर अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। वह चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी, तभी किसी वाहन ने रौंद दिया। भाई-बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जहां एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल पिंकी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर हालत गंभीर देखकर आगरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगरा ले ही जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजीव दुुुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद