फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman taken hostage, loot of Rs 40 lakh from bangle trader's house

Firozabad News: महिला को बंधक बना चूड़ी कारोबारी के घर से 40 लाख की लूट

Fri, 22 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman taken hostage, loot of Rs 40 lakh from bangle trader's house
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला बोधाश्रम में शुक्रवार शाम को प्लास्टिक चूड़ी कारोबारी के घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के उपर चाकू से प्रहार भी किया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहाश कर कमरे में रखी 40 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली, इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। विजय कुमार गुप्ता निवासी तिलक नगर थाना उत्तर का प्लास्टिक चूड़ी का कारोबार है। विजय कुमार अपने मकान के पास में स्थित फैक्टरीी में बैठे थे। मकान में उनकी पुत्रवधु स्वाती पत्नी राहुल गुप्ता अकेली थीं। इसी बीच दो युवकों ने घर के दरवाजे को खटखटाया। बोला कि वाॅशिंग मशीन ठीक करने आए हैं। इस पर स्वाती ने दरवाजा खोल दिया। घर में प्रवेश करते ही दोनों बदमाशों ने स्वाती को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। पीड़ित चूड़ी कारोबारी के पुत्र राहुल गुप्ता ने बताया कि दोनों बदमाशों ने स्वाती के मुंह पर क्लोरोफाॅर्म डालकर एक कपड़ा रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार पीड़ित परिवार ने एक भूमि खरीदने के लिए कुछ दिन पहले आभूषण बेचे थे, जिससे 15 लाख रुपये की रकम मिली थी। बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही सीओ सिटी कमलेश कुमार एवं एसओ उत्तर कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली। वहीं घनी आबादी क्षेत्र में हुई घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित राहुल गुप्ता का कहना है कि करीब 15 लाख रुपये की नकदी व आभूषण सहित 40 लाख रुपये का माल बदमाश ले गए हैं।
विज्ञापन


-घर में महिला को बंधक बनाकर लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम गई थी। साक्ष्य जुटाए गए हैं। हर पहलु को देखा जा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कमलेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed