फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman sent to jail for begging from nephews

Firozabad News: भतीजों से भीख मंगवा रही महिला को भेजा जेल

Tue, 03 Jan 2023 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Woman sent to jail for begging from nephews
फिरोजाबाद। बच्चों से भीख मंगवाने संबंधी जानकारी मिलने पर ह्यूमन ट्रेकिंग सेल, चाइल्ड लाइन और थाना दक्षिण पुलिस ने बस स्टैंड और जैन मंदिर के समीप अभियान चलाया। मंगलवार को अभियान के दौरान जैन मंदिर चौराहे पर दो बच्चे भीख मांगते मिले। बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग के दौरान बच्चों ने अपनी चाची पर भीख मंगवाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया। संयुक्त टीम ने चाची को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्चों को काउंसिलिंग के उपरांत राजकीय बाल गृह भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना दक्षिण पुलिस ने चाइल्ड लाइन के निदेशक डॉ. जफर आलम, ह्यूमन ट्रेकिंग सेल प्रभारी भानू प्रताप सिंह के संयुक्त निर्देशन में अभियान चलाया। बस स्टैंड और जैन मंदिर के आसपास अभियान के दौरान दो बच्चे भीख मांग रहे थे। ये बच्चे हालांकि इसके पहले भी दो बार घर से बाहर आ गए थे, लेकिन चाची के डर के कारण वह दोबारा घर चले गए थे। दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने बताया कि उनकी सगी चाची उन्हें भीख मांगने के लिए बाध्य करती है। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर थाना दक्षिण पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्चों को राजकीय बालगृह में भेजा गया है। आरोपी महिला के विरुद्ध बाल संरक्षण अधिनियम और जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed