फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman returning after fasting iftar dies in road accident

रोजा इफ्तार कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Mon, 25 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman returning after fasting iftar dies in road accident
मक्खनपुर। गांव इंदरई से रोजा इफ्तार कर घर लौट रही महिला की मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदरई के समीप हाईवे पर खड़ी महिला वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्बास नगर निवासी रिहाना (50) के रुप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि महिला मक्खनपुर स्थित एक कारखाने में काम करती थी। वह किसी परिचित के यहां रोजा इफ्तार करने के लिए गई थी। घर लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed