फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman pours diesel on herself amidst family dispute.

Firozabad News: पारिवारिक कलह में महिला ने खुद पर छिड़का डीजल

Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman pours diesel on herself amidst family dispute.
टूंडला। नगला केशो निवासी विमल कुमार ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे करीब पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी घर के भीतर फांसी लगाने का प्रयास कर रही है। इस सूचना पर थाना टूंडला पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पति विमल और पत्नी सुलेखा के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी विवाद से आक्रोशित होकर सुलेखा ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब इसमें कामयाब नहीं हुई तो उसने शुक्रवार शाम को घर में रखा डीजल अपने ऊपर छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि, पुलिस और परिवार की तत्परता के कारण कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो सकी और महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। महिला की पांच साल पहले शादी हुई थी तथा दो बच्चे हैं। पति ट्रैक्टर चलाते हुए मजदूरी करता है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed