फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman hanged herself to death on Diwali

UP: दिवाली पर बेटे को दिलाई बाइक...फिर फंदे पर लटक गई महिला, पति से रह रही थी अलग; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 Oct 2025 07:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 21 Oct 2025 07:54 PM IST
सार

दिवाली पर महिला का शव कमरे में लटका मिला। मां के शव को देख बेटे की चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
 

विज्ञापन
woman hanged herself to death on Diwali
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

बेटे को तोहफा दिलाकर दिवाली की शाम एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। महिला डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दिनौली निवासी पवन कुमार कथा वाचक हैं। उनकी 42 वर्षीय पत्नी रंजना देवी अपने दो बच्चों 15 वर्षीय सनी व 13 वर्षीय रानी के साथ गांव में ही रह रही थी। दिवाली पर बेटे की मांग पर उसे रविवार को बाइक दिलाकर लाई थी। सोमवार शाम साढ़े छह बजे उन्होंने बेटे सनी को होटल से खाना लेने भेज दिया था। 
विज्ञापन


 

वहीं बेटी रानी को गांव में दूध लेने के लिए भेज दिया। जब बेटा खाना लेकर वापस घर पहुंचा तो मां रंजना को पंखे पर लटका पाया। सनी की चीख-पुकार पर परिजन ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। 

सनी ने बताया कि पिता करीब डेढ़ वर्ष से घर नहीं आए हैं। मां खेती कर परिवार का पालन कर पोषण कर रही थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला बच्चों के साथ रहती थी। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed