{"_id":"692fde0dd0511567ed0c4e91","slug":"woman-found-hanging-in-firozabad-in-laws-flee-alleging-murder-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता की मौत के बाद लाश को पार्क में छोड़कर भागे ससुराल वाले, इस बात का था डर; पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता की मौत के बाद लाश को पार्क में छोड़कर भागे ससुराल वाले, इस बात का था डर; पति समेत तीन गिरफ्तार
Wed, 03 Dec 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 PM IST
सार
विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद विवाहिता की लाश को पार्क में छोड़कर ससुराल वाले भाग निकले। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टूंडला के पचोखरा थाना क्षेत्र के देवखेड़ा में मंगलवार सुबह हुई विवाहिता सोमवती की मौत के बाद फरार ससुरालियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना पचोखरा के गांव देवखेड़ा निवासी अजीत कुमार की पत्नी सोमवती ने मंगलवार सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि ससुरालीजन उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे, किंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन उसके शव को गांव स्थित आंबेडकर पार्क में छोड़कर फरार हो गए थे। पति की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता विनोद कुमार ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।
इसके साथ ही पति पति अजीत कुमार, जेठ रंजीत कुमार, बबलू,ससुर मुन्नालाल, सास ज्ञान देवी ननद रूबीना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पति अजीत कुमार, ससुर मुन्नालाल व सास ज्ञानदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।