{"_id":"68a31a04006a9d865d0f1dce","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-154452-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 18 Aug 2025 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
-भाई बोला पहले भी पीटकर निकाला था घर से
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से झूलता मिला। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुजातगढ़ निवासी गुड्डी देवी (38) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर आगरा फतेहाबाद के इनौन निवासी भाई मुकेश व अन्य मायका पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भाई मुकेश ने बताया कि शादी के बाद से उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।
दो महीने पहले भी ससुरालियों ने गुड्डी को पीटकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद समझौता होने के बाद घर में प्रवेश दिया था। 18 अगस्त को उसकी भांजी का फोन आया कि पापा मम्मी को कमरे में बंदकर पीट रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।