फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies of dengue in Akbarpur-Kutakpur

Firozabad News: अकबरपुर-कुतकपुर में महिला की डेंगू से मौत

Sun, 20 Aug 2023 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 20 Aug 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue in Akbarpur-Kutakpur
फिरोजाबाद। जसराना के गांव अकबरपुर-कुतकपुर गांव निवासी महिला की डेंगू से मौत हो गई है। शनिवार को गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन डेंगू कार्ड से महिला की जांच की। इसमें एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव पाया गया। महिला को जसराना सीएचसी पर भर्ती किया गया। तबीयत गंभीर होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां देर रात्रि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अपने बचाव में जुट गया। हालांकि एंटीजन जांच को न मानकर स्वास्थ्य विभाग कहना है कि एलाइजा जांच में डेंगू नहीं मिला। गांव में कई अन्य बुखार से पीड़ित हैं। गांव अकबरपुर कुतकपुर निवासी 30 वर्षीय शीतला देवी को छह दिनों से तेज बुखार के साथ हाथ-पैरों में दर्द था। शीतला देवी के देवर योगेंद्र कुमार ने बताया कि शीतला देवी सीएचसी जसराना से दवा लेकर आई थी। यहां बुखार की दवा पकड़ा दी जाती थी। मगर, बुखार से कोई भी आराम नहीं मिला। शनिवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। और शीतला देवी और उनकी 12 वर्षीय पुत्री भारती की खून की जांच की गई। कैंप में टीम ने कह दिया कि शीतला देवी और बेटी भारती को डेंगू है। इनको सीएचसी जसराना पर भर्ती किया जाए। दोनों मरीजों को सीएचसी पर भर्ती किया। इसके बाद शीतला देवी की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में देर रात्रि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला का रविवार को अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। इन मरीजों में डेंगू के लक्षण हैं। गांव में एक महिला की मौत के बाद अन्य लोग भयभीत हो गए हैं। चिकित्सा प्रभारी जसराना डाॅ. विमल उपाध्याय का कहना है कि शनिवार को हमारी टीम अकबरपुर-कुतकपुर गांव में इलाज के लिए गई थी। जहां शीतला देवी और उसकी पुत्री भारती की डेंगू एनएस-1 जांच पॉजिटिव आई थी। शीतला देवी की ज्यादा तबीयत खराब थी, इसलिए सीएचसी जसराना से हमने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

एंटीजन जांच और एलाइजा जांच में झोल



स्वास्थ्य विभाग एंटीजन जांच और एलाइजा जांच के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। एंटीजन डेंगू कार्ड से मरीज की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आती है। उसे स्वास्थ्य विभाग डेंगू के आंकड़ाें में दर्ज नहीं करता है। क्योंकि डेंगू मरीजों की शासन स्तर तक मॉनिटरिंग होती है। विभाग एलाइजा जांच रिपोर्ट का इंतजार करती है। कई बार दो-दो जांच रिपोर्ट आने के इंतजार में मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डेंगू का इलाज शुरु कर दिया जाता है। सवाल है कि जब स्वास्थ्य विभाग एंटीजन डेंगू कार्ड की जांच नहीं मानता है तो फिर यह जांच क्यों की जा रही है।
विज्ञापन


- महिला को बुखार के साथ झटके आ रहे थे। महिला की एलाइजा जांच हुई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। हमने गांव का स्वयं निरीक्षण किया। गांव में अन्य लोग बीमार हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. रामबदन राम, सीएमओ

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed