{"_id":"64b1860ac4a29e0058023e07","slug":"woman-dies-due-to-hanging-accused-of-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-525-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फंदे पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फंदे पर लटकने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पति, उसका दोस्त और बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला तुला निवासी बिजेंद्र सिंह की पत्नी सुलेखा (30) का शव शुक्रवार सुबह फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत की जानकारी पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के पिता अन्य परिजन के साथ गांव नगला तुला पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेरा। इस संबंध में मृतका के पिता अजब सिंह निवासी पैमेश्वर गेट फिरोजाबाद ने बिजेंद्र सिंह, उसके दोस्त और उसके बहनोई के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मृतका की पुत्री प्रियांशी और पुत्र छोटू के सिर से मां का साया उठ गया है। उधर महिला की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।