{"_id":"665b3f8a1829bd446f015270","slug":"woman-died-in-agony-on-stretcher-who-injured-in-firozabad-accident-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद हादसा: स्ट्रेचर पर तड़पते हुए महिला ने तोड़ दिया दम, नहीं पिघले पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद हादसा: स्ट्रेचर पर तड़पते हुए महिला ने तोड़ दिया दम, नहीं पिघले पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी
Sat, 01 Jun 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 09:33 PM IST
सार
फिरोजाबाद हादसे में घायल महिला ने स्ट्रेचर पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हायर सेंटर ले जाने के लिए पुलिसकर्मी और न ही स्वास्थ्यकर्मी पिघले।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में घायल महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाकर छोड़ दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया था, लेकिन परिजन आए नहीं थे। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी साथ जाने को तैयार नहीं हुए। घायल महिला ने दर्द से कराहते-कराहते स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार को टूंडला-एटा मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां एक गंभीर हालत में लाई गई महिला रेनू के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया, लेकिन कोई भी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
महिला स्ट्रेचर पर पड़ी-पड़ी दर्द से कराह रही थी और स्वास्थ्यकर्मी हाथों में कागज लेकर टहल रहा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी किसी का दिल उसे देखकर नहीं पसीजा कि उसके साथ आगरा चला जाए। अंत में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन