फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR against councilor and two others in government brick theft case

Firozabad News: सरकारी ईंटें चोरी प्रकरण में पार्षद सहित दो पर प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR against councilor and two others in government brick theft case
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। वार्ड 52 क्षेत्रांर्गत गली नव निर्माण को उखाड़ी इंटरलॉकिंग ईंटें चोरी प्रकरण में पुलिस ने निगम पार्षद सहित दो लोगों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वार्ड 52 क्षेत्रांर्गत थाना रामगढ से सटी एक गली का नव निर्माण कराया जाना है। गली निर्माण का ठेका स्वास्तिक इंटरप्राइजेज को दिया गया है। घटनाक्रम के अनुसार नव निर्माण कार्य शुरू होने से पहले गली में इंटरलॉकिंग ईटों को उखाड़ कर बिक्री कर दी गईं। इस मामले में कार्यदायी संस्था स्वास्तिक इंटरप्राइजेज के संचालक नमन बंसल ने निगम निर्माण विभाग को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद हुई जांच एवं वायरल वीडियो में क्षेत्रीय पार्षद इमरान मंसूरी द्वारा ईंटें चोरी कर सोनू अग्रवाल को बिक्री किए जाने की बात प्रकाश में आई। इस संबंध में अवर अभियंता नगर निगम अजीत सिंह ने थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी गई थी। 8 सितंबर को अवर अभियंता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ पुलिस ने निगम पार्षद इमरान मंसूरी और संजीव अग्रवाल उर्फ सोनू के विरूद्व मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अनियमिताओं पर पर्दा डालने की कोशिश
पार्षद इमरान मंसूरी ने कहा कि उनके वार्ड में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब है। इसकी शिकायत उन्होंने नगर आयुक्त व मंडलायुक्त आदि से की थी। शिकायत को दबाने के इरादे से मेरे खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed