फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schoolgirl bitten by snake, dies

Firozabad News: छात्रा को सांप ने डसा, मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl bitten by snake, dies
श्वेता (फाइल फोटो)। स्रोत परिजन - फोटो : श्वेता (फाइल फोटो)। स्रोत परिजन
एका। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में सांप के डसने से छात्रा की मौत हो गई। इकलौती बेटी होने के कारण मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

श्यामपुर निवासी देवीदयाल की पुत्री श्वेता (17) शनिवार की शाम को घर पर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान छात्रा को सर्प ने डस लिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजन तत्काल उपचार कराने को दौड़ पड़े। छात्रा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिए जाने के बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस ले गए। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा को झाड़-फूंक करने वाले (वायगीर) के पास लेकर भी दौड़े। लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो छात्रा को मृत मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि श्वेता महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। वह तीन बेटों के बीच परिवार की सबसे छोटी और इकलौती बेटी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed