{"_id":"5edbcaf18ebc3e908b261714","slug":"woman-died-firozabad-news-agr445025869","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगडी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगडी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नई बस्ती में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की शुक्रवार रात तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए।
नई बस्ती निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की तबियत खराब होने की जानकारी पर पार्षद देश दीपक यादव ने शुक्रवार रात सीएमएस को फोन पर पूरी स्थिति ताई। तीनों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर तीनों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इनमें करीब 55 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
महिला के शव के साथ दोनों लोगों को रात को ही सरकारी अस्पताल से नई बस्ती स्थित आवास पर भेज दिया गया। महिला के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिवार के युवक को अब भी तेज बुखार है। पार्षद ने कहा कि कि मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। यहां तैनात चिकित्सक ने कोरोना के लक्षण न होने की बात कहते हुए घर भेज दिया था। सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि रात को नई बस्ती से मरीजों के आने की जानकारी नहीं है।