{"_id":"66c0d9f64ed557628c063820","slug":"woman-died-after-crushed-by-canter-coming-from-behind-who-fell-off-bike-in-firozabad-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बाइक से उछलकर गिरी महिला, पीछे से आई कैंटर गाड़ी ने कुचल दिया; मौके पर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बाइक से उछलकर गिरी महिला, पीछे से आई कैंटर गाड़ी ने कुचल दिया; मौके पर दर्दनाक मौत
Sat, 17 Aug 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:32 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बाइक से उछलकर महिला गिरी। पीछे से आई कैंटर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की रात पति के साथ घर लौट रही महिला बाइक से गिर गई। पीछे ही तेजगति से आ रही कैंटर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा पचोखरा थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित फौजी ढाबे के सामने हुआ।
विज्ञापन
आगरा के थाना न्यू आगरा स्थित नगला नगला विद्यानगर निवासी 30 वर्षीय शकुंतला देवी अपने पति अशर्फीलाल के साथ अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पति संग वापस घर लौट रही थी। फौजी ढाबे के सामने बाइक से फिसलकर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे ही आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है की हादसा करने वाले कैंटर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं चालक मौके से भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन