फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   woman died after being hit by train and body of young man was found hanging on noose In Firozabad

Firozabad News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत तो फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, घरों में मची चीख-पुकार

Wed, 12 Jul 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। तो वहीं एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। खबर मिली तो घरों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
woman died after being hit by train and body of young man was found hanging on noose In Firozabad
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वहीं एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुईं। मौके पर पहुंची जीआरपी व पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी हर्षा देवी (50) बुधवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे अपने किसी परिचित से मिलने थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू जा रही थी। रास्ते में रेल माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलने पर मृतका के परिजन व पड़ोसी भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

फंदा लगाने से युवक की मौत

इसके अलावा खैरगढ़ थाना क्षेत्र में राकेश कुमार (52) दरगपुर गांव का निवासी था। बुधवार की दोपहर को राकेश कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित एक किसान के खेत में लगे पेड़ से फंदा लगा लिया। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट

सूचना मिलने पर थाना खैरगढ़ भी मौके पर पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार युवक द्वारा पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाये जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed