{"_id":"68444ccfffef1c8ec10e463a","slug":"woman-attacked-with-knife-fir-lodged-against-four-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149919-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 07 Jun 2025 07:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। ससुराल में नवविवाहिता पर चाकू से हमले के मामले में थाना उत्तर पुलिस ने पति, सास, देवर समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
टापाखुर्द निवासी राज हरवेंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी फरवरी में काजल के साथ शादी हुई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे उसने पत्नी पर चाकू से तीन वार किया था। हमले में काजल लहूलुहान हो गई तो आरोपी भाग निकला। सास सुनीता ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल काजल की तहरीर पर पति राज हरवेंद्र सिंह, सास सोनी उर्फ सुनीता, देवर ईशू और मटसेना निवासी अवनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद