फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Without questioning the bank deposits old notes

बैंकों में बिना पूछताछ के जमा कराए पुराने नोट

Fri, 23 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 23 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Without questioning the bank deposits old notes
बैंकों में बिना पूछताछ के जमा करें पुराने नोट - फोटो : Amar Ujala
रिजर्व बैंक के नए आदेश से बैंकों में पुराने नोट जमा करने वालों को राहत मिल गई। गुरुवार को सभी बैंकाें में बिना पूछताछ किए पुराने नोट जमा कराए गए।
विज्ञापन

12 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पुराने नोट जमा करने पहुंची पुष्पा देवी ने फार्म में मोबाइल नंबर नहीं लिखा तो पैसे जमा नहीं किए गए। महिला का कहना था कि मेरे पास कोई मोबाइल ही नहीं है। स्टाफ के कहने पर महिला ने अपने पुत्र का नंबर लिखा। इसके बाद पैसे जमा हो सके। किसी का खाता बंद होने अथवा केवाईसी न होने पर खाताधारकों को परेशानी हुई। 12.25 बजे पंजाब नेशनल बैंक में रेखा देवी के खाते में पैसा जमा करने पहुंचे विनोद को स्टाफ ने लौटा दिया कि यदि तुम्हारा खाते में नाम नहीं है तो पैसा जमा नहीं होगा। पैसा जमा करने के लिए खाताधारक को आना होगा। सुनीता देवी को खाते में केवाईसी न होने के कारण लौटा दिया गया। 12.40 बजे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में भी कई लोगों को खाते अपडेट अथवा केवाईसी न होने के कारण लौटना पड़ा। देवेंद्र कुमार के खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं था। स्टाफ पैसा जमा करने वाला फार्म वापस कर दिया। आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कराने के बाद भी पैसा जमा कराए गए। एक बजे आईसीआईसीआई बैंक में कैश जमा करने के लिए कम उपभोक्ता ही नजर आए। वहीं दो हजार के नोट कम होने के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं को 50-50 के नोट की गड्डी दी गई। बैंक में नए खाते खोलने सहित अन्य कार्य भी चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed