फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With a wish in mind, he went to worship at the mother's door

Firozabad News: मन में लेकर मनोकामना, करने पहुंचे माता के दर पर आराधना

Fri, 27 Jun 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
With a wish in mind, he went to worship at the mother's door
अंबुबाची महोत्सव के समापन के दिन जसराना के मां कामाख्या धाम में उमडी भक्तों की भीड़ - फोटो : अंबुबाची महोत्सव के समापन के दिन जसराना के मां कामाख्या धाम में उमडी भक्तों की भीड़
जसराना। मां कामाख्या धाम में चल रहे पांच दिवसीय अंबुबाची महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। आसपास के जनपदों के साथ ही कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी।
विज्ञापन


मां कामाख्या धाम में 22 जून से शुरू हुए अंबुबाची महोत्सव का समापन 26 जून को हो गया। 22 जून को पट बंद होने के बाद 25 जून को मां के पट खोले गए। 26 जून को पट खुलने के दूसरे दिन सुबह से लेकर सायं तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान आसपास के जनपदों के साथ दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड से भक्त दर्शन करने के लिए आए। श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या की नयनाभिराम छवि के दर्शन कर मनौती मांगी। पट खुलने के दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं एवं व्यवस्थापकों के सहयोग से भक्तों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं के लिए नगरवासियों ने भी ठंडे पानी एवं शरबत की व्यवस्थाएं कीं। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने अंबुबाची महोत्सव के सकुशल संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अंबुबाची महोत्सव के दौरान सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां अवश्य पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed