फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wine sels

अवैध शराब की बिक्री करने वाले होटल व ढाबों पर शिकंजा कसने के निर्देश

Wed, 18 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
wine sels
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्रांर्गत शेखपुरा में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत के के बाद जिला के आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। मामले की जांच के लिए संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा मंडल रविशंकर पाठक बुधवार सुबह कार्यालय पहुंच गए। संयुक्त आयुक्त ने जिले में अवैध तरीके से शराब की बिक्री कराने वालों को चिह्नित करने और देशी-विदेशी शराब लाइसेंसी विक्रेताओं के यहां पर्यवेक्षण कार्य तेज किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

शेखपुरा की घटना के बाद कलक्ट्रेट स्थित जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंचे संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा मंडल ने रविशंकर पाठक ने जिले में संचालित देशी और विदेशी शराब की दुकानों सहित बीयर आदि के लाइसेंस धारकों के बारे में जानकारी और रूट चार्ट को जाना। संयुक्त आयुक्त ने अवैध रूप से होटल और ढाबों पर होने वाली शराब की आपूर्ति पर रोक लगाने के लिए सघन छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को क्षेत्रवार शराब की दुकानों पर पर्यवेक्षण कार्य में तेजी लाने को कहा। संयुक्त आयुक्त के अनुसार जिले के उन हिस्सों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन रास्तों पर शराब की तस्करी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed