फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Will get relief from jam, now two TIs will take command

Firozabad News: जाम से मिलेगी निजात, अब दो टीआई संभालेंगे कमान

Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from jam, now two TIs will take command
फिरोजाबाद। जिले में जाम की समस्या से निजात और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित के ने जिले में दो टीआई की तैनाती करने का फैसला किया है। वर्तमान में एक टीआई ताे इस व्यवस्था को संभाल ही रहे हैं। एक टीआई की तैनाती और की जाएगी। जिससे लोगों को जाम व अन्य यातायात समस्याओं से जूझना न पड़े।
विज्ञापन

जिले में दिन प्रतिदिन यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जाम की समस्या से तो हर रोज लोग जूझते हैं। शहर में कई चौराहें तो ऐसे हैं जिन पर जाम लगना आम बात हो गई। एसएसपी ने अब यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एक और टीआई की तैनाती करने का फैसला लिया है। वर्तमान में हेमेंद्र कुमार सिंह जिले में यातायात प्रभारी के रूप में नियुक्त हैं। जो पूरी व्यवस्था को काबू नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में एसएसपी द्वारा जल्द ही एक और टीआई की तैनाती कर दी जाएगी। जिनमें से एक टीआई दबरई से टूंडला तक और दूसरे टीआई दबरई से सिरसागंज तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे शहर में क्लब चौराहा, कोटला चुंगी, सदर बाजार, जलेसर रोड, प्राइवेट ट्रामा सेंटर की सर्विस रोड के अलावा अन्य स्थानों पर लगने वाले जाम से भी कहीं न कहीं निजात मिलेगी।
विज्ञापन



जल्द ही यातायात व्यवस्था में बड़़ा बदलाव दिखेगा। इसके लिए जिले में एक और टीआई की तैनाती बहुत जल्द की जाएगी। जिससे जाम से निजात मिलने के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। - सौरभ दीक्षित, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed