फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Will be on Dhanteras Dnwarsha, pots and Jewellery Market sentence

धनतेरस पर होगी धनवर्षा, बर्तन और ज्वैलरी बाजार सजा

Sun, 08 Nov 2015 06:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Will be on Dhanteras Dnwarsha, pots and Jewellery Market sentence
पंचोत्सव के अवसर पर बाजारों में रंगत नजर आ रही है। बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। सजावट के सामान की दुकानों पर गृहणियों की भीड़ है। गारमेंट, कांच के आइटम, इलेक्ट्रानिक्स सामान आदि की दुकान और शोरूम पर आकर्षक आफर दिए जा रहे हैं। मिट्टी के दीये, रंगोली बनाने में काम आने वाले रंग, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा से बाजार पटा पड़ा है। हर कोई खरीदारी करता दिख रहा है। धनतेरस को लेकर बर्तन और ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहकों का इंतजार है। दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन



फीरोजाबाद। पांच दिन तक चलने वाला दीपावली का त्योहार धनतेरस के साथ आज से शुरू हो जाएगा। धनतेरस को लेकर शहर की बर्तन वाली गली की चकम और भी बढ़ गई है। ज्वैलर्स, गाड़ियों के शोरूम, इलेक्ट्रानिक्स आइटमों सहित अन्य दुकानों पर भी रात भर सामान को लगाया जाता रहा।
विज्ञापन



धनतेरस पर अधिकांश लोग स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इसके चलते बर्तन बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन व्यापारी महंगाई का असर नहीं मान रहे हैं। स्टील बर्तनों में क्रिस्टल गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन कुकर छाए हुए हैं। वहीं, स्टील के आकर्षक पूजन थाल, सिल्वर टच डिजाइन के बर्तनों की भरमार है। हालांकि पीतल के बर्तनों का क्रेज हर बार की तरह इस बार भी कुछ घटता दिख रहा है। लेकिन पीतल के गणेश-लक्ष्मी, घंटा, दीपक पसंद किए जा रहे हैं। नानस्टिक बर्तन, इलेक्ट्रानिक ब्लाइंडर आदि भी बिक्री के लिए रखे हैं। बर्तन व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अच्छी खासी भीड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तनों की रेट लिस्ट
सामान                           रुपये
ब्रांडेड कुकर पांच लीटर     1400 से 1900 रुपये
लोकल कुकर पांच लीटर    500 से 900
क्रिस्टल गैस चूल्हा        1800 से 4500
सादा गैस चूल्हा            900 से 1600
इडली ढोकला स्टेंड         370
इलेक्ट्रानिक ब्लाइंडर        660
स्टील बाल्टी              190
बर्तन स्टेंड             1000 से 1500 तक

इलईडी, गीजर की डिमांड ज्यादा
धनतेरस के लिए इलेक्ट्रानिक्स शोरूम पर एलईडी टीवी, वाटर गीजर की खासी डिमांड है। जूसर मिक्सर, एसी, फ्रिज की भी खरीदारी की जाएगी।

देर रात तक चला गाड़ी के शोरूमों पर काम
दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूमों पर रविवार देर रात कर्मचारी काम में जुटे रहे। गाड़ियों को चेक कर उन्हें ग्राहकों के लिए तैयार किया गया। बताते हैं कि अधिकांश लोगों ने पहले की बुकिंग करा रखी हैं।

गिन्नी, सिक्कों की मांग
धनतेरस को लेकर अमर ज्वैलर्स के स्वामी संजय कुमार का कहना है कि सोने की आठ ग्राम की गिन्नी, शुद्ध सोने व चांदी के सिक्के या चांदी के बर्तन की डिमांड रहती है। इसके अलावा अन्य आभूषणों को भी लोग खरीदाना पसंद करते हैं।

‘हर घर में खुशियां आएं, दीपावली को मेक इन इंडिया बनाए’
दीपावली को मेक इंडिया बनाने की सोशल मीडिया पर युवाओं की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। दीपावली खुशियों का त्योहार है।  ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने खुशी में घी के दीए जलाए थे। मगर दीपों के इस त्योहार पर अब चाइनीज आयटमों के प्रयोग से कुम्हारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हर घर में खुशियां हो, इसके लिए मेक इंडिया के स्वरूप में दीपावली मनाने की अपील प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं। ‘हर घर में खुशियां आएं, दीपावली को मेक इन इंडिया बनाए’ इसी भावना के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
क्या कहते हैं लोग
- दीपावली खुशियों का त्योहार है। हर व्यक्ति खुशी से त्योहार मनाएं, इसलिए हमें मेक इन इंडिया के रूप में दीपावली मनानी चाहिए। दीपावली पर चाइना के आइटमों से दूर रहे। मेक इन इंडिया आयटमों पर ज्यादा ध्यान दें। हम सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं।
सक्षम जैन, छात्र
- मिट्टी के दीपक जलाएं। दीपावली के मौके पर देशहित में कार्य करें। चाइनीज बल्बों के जगह मिट्टी का दीपक जलाएं। इससे न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है। वहीं गांवों में बनने वाला मिट्टी के दीपक की बिक्री होती है और गांव की आर्थिक स्थिति सुधरती है।
गौरी, छात्रा

- दीपावली उल्लास और उमंग का त्योहार है। ऐसे में मिट्टी के दीपों का इस्तेमाल करें और चाइनीज बल्बों से दूर रहे। साथ ही साथ अतिशबाजी से भी बचे।  पटाखा जलाने और आतिशबाजी करने से पर्यावरण दूषित होता है। ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ हवा भी प्रदूषित होता है। जिससे कई प्रकार की बीमारी होती है।
डा. आरके पांडेय, हृहय रोग विशेषज्ञ

 दीपावली का त्योहार दीपों का त्योहार है। ऐसे में पर्व के मौके पर पूरे घर को मिट्टी के दीपक से सजाए। पर्व को सादगी से मनाएं। घर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मिठाई बांटे। मिट्टी के दीये जलाएं। जुआ खेलने से बचे।

राधिका, गृहणी

जगह जगह तैनात रहेगा फोर्स, थानेदारों को निर्देश
फीरोजाबाद। दीपावली के त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बैंकों के बाहर सादा कपड़ों पर तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। सुभाष तिराहा, क्लब चौराहा, आसफाबाद, ककरऊ कोठी चौराहा, राजा का ताल, स्टेशन रोड के साथ जाटवपुरी चौराहा पर पुलिस तैनात रहेगी। थानेदार भी बैंक खुलने से लेकर बंद होने तक गश्त करेंगे। स्टेशन रोड स्थित पत्थर वाली गली का चौराहा, करबला की पुलिया, सुभाष तिराहा, क्लब चौराहा, झील की पुलिया, सदर ब्लाक के गेट के समीप, कोटला चुंगी आदि स्थानों को चिह्नित किया है, जिन पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed