फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife expressed fear of being thrown out of Bolero, report filed

Firozabad News: पत्नी ने जताई बोलेरो से फेंकने की आशंका, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Wife expressed fear of being thrown out of Bolero, report filed
सांकेतिक
जसराना। थाना क्षेत्र के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर बनवारा के पास बृहस्पतिवार की रात्रि में मिले शव की शिनाख्त मनोज के रूप में होने के बाद पत्नी ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ बोलेरो से फेंकने की आशंका जताने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक गांव से गई बरात में शामिल होकर आरोपियों के साथ बोलेरो में बैठकर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव जरैला निवासी मनोज अन्य ग्रामीणों के साथ योगेश के पुत्र अभिषेक की शादी होने के लिए नूरपुर गया था। बृहस्पतिवार की देर रात्रि वह गांव के ही रामखिलाडी, शीलेंद्र, शिवराज, सचिन, नरोत्तम, विपिन के साथ बोलेरो से वापिस आ रहा था। पुलिस को उसका शव एटा शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के पास मिला था। परिजन द्वारा शिनाख्त करने के साथ छह लोगों पर बोलेरो से फेंकने का अंदेशा जताया था। मृपुलिस ने मृतक की पत्नी स्नेहलता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पत्नी का कहना है कि छह लोगों के साथ बोलेरो बैठकर उसके पति घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी पिटाई लगाने के साथ उन्हें नीचे फेंक दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed