फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Wife again shot herself after refusing to go, referred to Agra

Firozabad News: जाने से इन्कार पर पत्नी फिर खुद को मार ली गोली, आगरा रेफर

Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Wife again shot herself after refusing to go, referred to Agra
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में दो महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति शनिवार को लेने पहुंच गया। पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह दरवाजा तोड़कर दोनों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी वर्षा की शादी करीब दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबियत खराब रहने लगी तो मायके वाले उसे ससुराल ले आए थे। यहां वे उसका उपचार करा रहे थे। करीब दो महीने बीतने के बाद शनिवार को पति रवि उसको लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। यहां आने के बाद वह कमरे में बैठा था और पत्नी चाय बना रही थी। पति ने उससे ससुराल चलने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। पति इसी बात से नाराज हो गया। पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए। दोनों के लहुलुहान हालत में देख सभी की चीख निकल पड़ी। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां गंभीर अवस्था में दोनों को आगरा रेफर कर दिया। मामले की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सदर अंबरीश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी की।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार रवि की पहली पत्नी और वर्षा की बड़ी बहन की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बच्चों का पालन पोषण करने के लिए ससुरालियों ने दूसरी बेटी वर्षा की शादी रवि से कर दी थी। पत्नी वर्षा के ससुराल जाने से इंकार करने पर पति ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed