फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife accused of forcing husband to commit suicide arrested

पति-पत्नी और वो: फेसबुक पर युवक से हुई दोस्ती, फोन पर घंटों बातचीत; पति ने देखा तो बर्दाश्त न कर सका और फिर...

Mon, 26 Feb 2024 10:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई तो फोन पर घंटों बातचीत होने लगी। पति ने देखा तो बर्दाश्त न कर सका। वह दुनिया छोड़ गया। मामले में पत्नी के जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Wife accused of forcing husband to commit suicide arrested
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया।  जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में महिला के ससुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


मामला थाना रजावली निवासी गांव मोहम्मदी का है। गांव निवासी रमेशचंद्र के पुत्र विनोद कुमार ने आठ फरवरी को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में रमेशचंद्र ने पुत्रवधू शोभा देवी पर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने एवं उसके संबंधों से क्षुब्ध होकर पुत्र विनोद द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

 
उन्होंने पुत्रवधू व उसके मायके पक्ष सहित छह लोगों के विरुद्ध पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी शोभा देवी को अमर विहार कालोनी, तहसील रोड, एत्मादपुर, आगरा से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि आरोपी महिला ने स्वीकार किया है कि उसके फेसबुक के माध्यम से कासगंज के कुतुकपुर सराय अंतर्गत बलिया धीमराई निवासी रमन से दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे फोन पर बात करने पर पति विनोद ने उसे समझाया था। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। रमन से संबंध होने पर पति विनोद सहन नहीं कर पाया तथा उन्होंने आत्महत्या कर ली। पति के आत्महत्या करने के बाद वह मायके में रहने लगी थी ताकि प्रेमी से मिलना-जुलना आसान हो जाए। आरोपी शोभादेवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed