फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Which pay tribute to those who have sacrificed my homeland ...

वतन पे जो हुए कुर्बान उनको नमन है मेरा...

Fri, 18 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 18 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
Which pay tribute to those who have sacrificed my homeland ...
नारायण कालेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जेएस विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हरीमोहन शर्मा थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कवियों ने देश की वर्तमान व्यवस्था पर करारी चोट करते हुए काव्य पाठ किया। इटावा से आए कवि हरीशंकर त्रिपाठी ने कहा, सिंह का स्वभाव नहीं घासपात खाना बंधु, खाता है वो मांस मांसाहारी कहलाता है, यदि वही फंस जाए जाल में शिकारियों के, पूंछ को उठाता नाच के दिखाता है। देश के तथा कथित साधुओं पर व्यंग्य करते हुए मैनपुरी से आए कवि पूरन सिंह पूरन ने कहा, जैसे बीज आशाराम, रामपाल बोते रहे, वैसे फल जेल की सलाखों बीच खाएंगे। दिल्ली से आए कवि विनय विनम्र ने कहा, वतन पे जो हुए कुर्बान उनको नमन है मेरा, मिटा सर्वस्व है अनजान उनको है नमन मेरा, बढ़ाई राष्ट्रध्वज की शान उनको है नमन मेरा। बस्ती से आईं कवियत्री शिवा त्रिपाठी सरस ने काव्यपाठ करते हुए कहा,  कभी शिकवा घृणा और द्वेष का तुम बीज मत बोना, न जाने कौन सा पल आखिरी हो इस जमाने में। टूंडला के कवि लटूरी सिंह लट्ठ ने बेटियों की तारीफ करते हुए कहा, वो चुपचाप खा लेती जो रोटी बाद में बचतीं, कर दो ब्याह बेशक तुम हमेशा बाप को पचतीं, अगर पूरा मिले मौका तो नव को छूके लौटतीं, बुलंदी पर पहुंच बेटी नया इतिहास है रचतीं। इलाहाबाद से आए कवि अखिलेश द्विवेद्वी ने कहा, मोहब्बत के तराने जब लबों तक ही न आएंगे, वहां पर देशभक्ति के हम कैसे गीत गाएंगे। इससे पूर्व प्राचार्य डा. रामसेवक शर्मा, डा.आरके त्रिपाठी, डा. पीके सारस्वत व डा. अनुपमा चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथियों व आए हुए कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन डा. अमित अग्रवाल व डा. अनुपमा चुतर्वेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed