{"_id":"3a1970493c7e3b8398836c2e06c2d4e6","slug":"welcome-2015-with-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्ाूमध्ाड़ाके के साथ्ा 2015 का अागाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्ाूमध्ाड़ाके के साथ्ा 2015 का अागाज
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का आगाज धूमधड़ाके के साथ हुआ। होटल एवं रेस्तराओं में आयोजित पार्टियों में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। आसमान में आकर्षक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। लोगों ने एक दूसरे को हैप्पी न्यू-ईयर की बधाईयां दीं।
नए साल के स्वागत पर जश्न पूर्व संध्या से ही चलता रहा। तमाम संगठनों एवं युवाओं द्वारा न्यू ईयर सेलीब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। होटल एवं रेस्तराओं में धूमधाम से जश्न मनाया गया। वहीं, कई मोहल्लों में चौराहे पर डीजे लगाकर युवा जमकर झूमे। जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे युवा नए साल के स्वागत को उत्सुक दिखे। बुधवार रात 12 बजते ही पूरा शहर हैप्पी न्यू-ईयर से गूंज उठा। युवाओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं, गुरुवार को लोगों ने अपने मित्रों को शुभकामना संदेश के साथ उपहार भी प्रदान किए। होटल एवं रेस्तराओं में जश्न मनाया जाता रहा। देर रात्रि तक प्रमुख होटल में टीन एजर्स की भीड़ दिखी। कोचिंग सेंटर एवं कॉलेजों में भी न्यू-ईयर पार्टी सेलीब्रेट की गईं।
फोन का नेटवर्क हुआ व्यस्त
नया साल आते ही फोन की घंटियां घनघनाने लगीं। लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। 12 बजते ही मोबाइल का नेटवर्क व्यस्त हो गए। वहीं, व्हाट्सएप, फेसबुक भी पूरी तरह रुक गए। गुरुवार को पूरे दिन नेटवर्क व्यस्त होने की वजह से लोगों को फोन लगाने में कठिनाइयां महसूस हुईं।
विज्ञापन
मंदिरों में दिखीं भीड़भाड़
नए साल की शुरुआत लोगों ने ईश्वर का नाम लेकर की। सुबह-सुबह राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, वैष्णोदेवी धाम, गोपाल आश्रम, छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्राप्रभु मंदिर, बालाजी आदि प्रमुख मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। शाम को भी श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर नया साल मंगलमय होने की प्रभु से कामना की।
सोशल मीडिया पर भेजे बधाई संदेश
मोबाइल एसएमएस से ज्यादा युवाओं ने शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। व्हाट्सएप पर ग्रीटिंग एवं शुभकामनाएं संदेश भेजे। वहीं, नए साल पर मनाए जा रहे जश्न को युवा तुरंत की तुरंत फेसबुक, ट्वीटर जैसी वेबसाइटों पर अपलोड करते रहे।