फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Weekly special train will run between Malda Town and Anand Vihar, with stoppage at Tundla.

Firozabad News: मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, टूंडला में होगा ठहराव

Mon, 27 Apr 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weekly special train will run between Malda Town and Anand Vihar, with stoppage at Tundla.
सांकेतिक 
टूंडला। भीषण गर्मी में रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, यह ट्रेन 4 मई से 9 जून तक दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 03435 मालदा टाउन से प्रत्येक सोमवार सुबह 09:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 09:30 बजे टूंडला और दोपहर 01:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03436 आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार (5 मई से) दोपहर 02:50 बजे चलकर शाम 05:58 बजे टूंडला होते हुए मालदा टाउन जाएगी। 21 कोच वाली इस ट्रेन में एसी (द्वितीय व तृतीय), स्लीपर, सामान्य और पेंट्रीकार की सुविधा होगी। यह ट्रेन साहिबगंज, भागलपुर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। टूंडला जंक्शन पर इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed