{"_id":"5899c16a4f1c1b90523791fe","slug":"wedding-ceremony-cracked-cylinder-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में सिलेंडर फटा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में सिलेंडर फटा, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद मौके पर लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गंाव सलेमपुर में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही छोटा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे को देखकर दुल्हन एवं उसकी भाभी बेहोश हो गए।
सलेमपुर के प्रेमवसी वाल्मीकि की पुत्री प्रीती की बारात सोमवार को आगरा के गोकुल पुरा से आई थी। मंगलवार को बरातियों के लिए खाना बनाया जा रहा था। भट्ठी के पास बने कमरे में दो घरेलू सिलेंडरों के साथ दो पेट्रोमैक्स सिलेंडर (मिनी सिलेंडर) रखे थे। तभी किसी बच्चे ने कमरे में रखे सिलेंडर का रेग्युलेटर ऑन कर दिया। रेग्युलेटर ऑन होते ही कमरे में एक बडे़ एवं एक छोटे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में गैस अधिक न होने के कारण उसकी आग तो बुझ गई लेकिन पेट्रोमैक्स सिलेंडर से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों देखकर लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही एक छोटा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से भूरे पुत्र जगदीश, प्रेमवती पत्नी बनबारी लाल, विष्णु, दीपक, किशन कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। हादसे को देखकर दुल्हन के साथ उसकी भाभी रानी एवं उसका भाई दिलीप बेहोश हो गया। इधर, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।